पेंड्रा

पेंड्रा में हाथियों के आतंक से , दहशत में ग्रामीण, विधायक को भी बदलना पड़ा रास्ता

पेंड्रा न्यूज़ धमाका /// मरवाही रेंज के नाका गांव में मौजूद 42 हाथियों के दल ने दो ग्रामीणों के मकानों को क्षतिग्रस्त कर दिया है, तो वहीं तीन ग्रामीणों की फसल को नुकसान पहुंचाया है। वहीं हाथियों की आवाजाही से भी कई किसानों की फसलें बर्बाद हुई हैं। कल 30 नवंबर से नाका गांव के पास हाथियों ने डाल रखा है। इस दल में दो शावक भी हैं।

हाथियों की मौजूदगी ग्रामीणों में चिंता का सबब बनी हुई है, तो वहीं वन विभाग की टीम हाथी मित्र दल के साथ हाथियों के आसपास मौजूद रहकर लोगों को हाथियों के समीप नहीं जाने की हिदायत दे रही हैं। वहीं कल हाथियों ने सात मकानों को क्षतिग्रस्त किया था। सभी प्रभावितों को तत्काल मुआवजा देने की पहल की जा रही है।

वहीं कल भरतपुर सोनहत विधायक गुलाब कमरो जब रायपुर से मनेन्द्रगढ़ जा रहे थे, दानीकुंडी गांव के पास रास्ते में हाथी होने के कारण करीब एक घंटा उनको रूकना पड़ा और बाद में वे रास्ता बदलकर आगे बढ़े। वहीं मरवाही वनमंडलाधिकारी हाथियों की मूवमेंट पर नजर बनाये हुए हैं और हाथी मित्र दलों के जरिए लोगों को हाथियों के प्रभावित क्षेत्रों में नहीं जाने की अपील कर रहे हैं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!