विदेश

अमेरिका : हाई स्कूल में फायरिंग, 3 छात्रों की मौत , 6 घायल

अमेरिका न्यूज़ धमाका /// मिशिगन के एक हाई स्कूल में एक 15 वर्षीय छात्र ने अंधाधुंध गोलीबारी की। इस घटना में तीन छात्रों की मौत हो गई और 6 लोग घायल हो गए। घायलों में एक अध्यापक भी शामिल है। पुलिस ने गोलीबारी करने वाले 15 वर्षीय छात्र को हिरासत में ले लिया है। इस बात की जानकारी समाचार एजेंसी रॉयटर्स के द्वारा दी गई है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, इस गोलीबारी की घटना पर अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने दुख व्यक्त किया है। साथ ही उन्होंने अपने प्रियजन को खोने के अकल्पनीय दुख को सहन करने वाले परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

राष्ट्रपति बिडेन ने कहा कि मिशिगन के एक स्कूल में गोली लगने के बाद 3 छात्रों की मौत हो गई और 6 लोग घायल हो गए। पुलिस ने फायरिंग करने वाले छात्र को हिरासत में ले लिया है और उसके पास से पिस्तौल सौंप भी बरामद कर ली गई है।

ओकलैंड काउंटी शेरिफ कार्यालय ने एक बयान में कहा कि ऑक्सफोर्ड हाई स्कूल में दोपहर बाद हुए हमले में एक शिक्षक सहित छह अन्य घायल हो गए. डेट्रॉइट से करीब 40 मील (65 किलोमीटर) उत्तर में एक छोटे से शहर ऑक्सफोर्ड में हमले को लेकर कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।

अधिकारियों ने स्कूल में कई खाली कारतूस भी बरामद किए हैं। बताया जा रहा है कि करीब 15 से 20 राउंड गोलियां चलाई गईं हैं। संदिग्ध ने बॉडी आर्मर नहीं पहना था। पुलिस विभाग के मुताबिक, इस वारदात में हमलावर अकेले ही था। उसने गोली क्यों चलाई गई इसकी जांच की जा रही है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!