आगर मालवा

MP : अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार पति-पत्नी की मौके पर ही मौत , 6 साल का मासूम जख्मी

आगर मालवा न्यूज़ धमाका /// जिले के आगर कोतवाली थाना अंतर्गत सड़क हादसा हुआ इसमें अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, 6 साल बेटा जख्मी है

आगर निवासी मुकेश बाथम अपनी पत्नी रानी और 6 साल के बेटे धीरज को साथ लेकर आगर से 18 किमी दूर तनोड़िया में मछली बेचने गए थे. गुरुवार देर रात आगर लौटते समय दंपत्ति की बाइक को तनोडिया मार्ग पर बंजारा डेरा के समीप अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी बाइक में सवार दंपत्ति की घटना स्थल पर ही मौत हो गई. उनका 6 साल का बेटा घायल हो गया है. जिसका जिला चिकित्सालय आगर में इलाज चल रहा है. पति-पत्नी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!