छत्तीसगढ

कोण्डागांव पुलिस द्वारा बाल सुरक्षा सप्ताह के दौरान स्कूल के बच्चो को कराया गया थाना भ्रमण केशकाल, कोण्डागांव एवं फरसगांव के सरकारी स्कूल के बच्चो के साथ मनाया गया बाल सुरक्षा सप्ताह। बच्चो को दी गई पुलिस के कार्य प्रणाली की जानकारी। डॉग हेन्डलर द्वारा बच्चो को दिखाया गया डॉग षो। अतिरिक्त पुलिस अधिक्षक ने बताये बच्चो के सुरक्षा के लिए बने़े कानून।

कोण्डागांव पुलिस द्वारा मनाये जा रहे बाल सुरक्षा सप्ताह के चौथे दिन पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में आज पुलिस द्वारा कोण्डागांव जिले के शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोण्डगांव, शासकीय प्राथमिक शाला तहसील पारा कोण्डागांव, शासकीय कन्या शाला फरसगांव एवं शासकीय कन्या शाला केशकाल के बच्चो को थाना परिसर में भ्रमण कराया गया एवं स्कूली बच्चो के साथ बाल सुरक्षा सप्ताह मनाया गया। इस अवसर पर अति पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधिक्षक शोभराज अग्रवाल द्वारा केतवाली थाना कोण्डागांव में स्कूली बच्चो को पुलिस की कार्यप्रणाली से अवगत कराया गया। जिसमें थाना भ्रमण कराने के बाद बच्चो को पुलिस कंट्रोल रूम में पुलिस के संचार माध्यमो की जानकारी दी गई। साथ ही सायबर टीम कोण्डागांव द्वारा बच्चो एवं अध्यापको को सायबर सुरक्षा, सोशल मीडिया से संबंधित अपराधो की जानकारी देकर इनसे बचने के उपाय बताकर सायबर क्राईम पोर्टल एवं आन लॉईन फ्राड के लिए हेल्पलाईन नंबर 155260 की जानकार दी गई। कार्यक्रम के दौरान बच्चो द्वारा पुलिस डॉग दिखाने की मांग पर अतिरिक्त पुलिस अधिक्षक राहुल देव शर्मा द्वारा तत्काल डॉग हेंडलर बुलाकर बच्चो को पुलिस डॉग से रूबरू कराकर डॉग शो दिखाया गया। पहली बार डॉग शो देखकर बच्चे अत्यंत उत्साहित एवं खुश दिखे। उक्त कार्यक्रम में पुलिस टीम के साथ संबंधित संबंधित स्कूल के अध्यापक एवं बड़ी संख्या में बच्चे उपस्थित रहे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!