नई दिल्लीदेश

केजरीवाल सरकार दिल्ली में LOCKDOWN लगाने को तैयार, सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा पेश कर की ये मांग

नई दिल्ली न्यूज़ धमाका /// दिल्ली सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में पेश करने वाले हलफनामे में कहा कि वायु प्रदूषण को रोकने के लिए लॉकडाउन लगाने के लिए हम तैयार हैं। इसके साथ ही दिल्ली के एनसीआर इलाकों में भी लॉकडाउन लगाना अधिक सार्थक होगा। दिल्ली सरकार ने कोर्ट से मांग की है कि दिल्ली के एनसीआर इलाकों में भी लॉकडाउन लगाया जाना चाहिए। तभी ये कामयाब होगा।

दिवाली के बाद से दिल्ली में वायु प्रदूषण के खतरे को देखते हुए अब केजरीवाल सरकार लॉकडाउन लगाने की पूरी तैयारी में है। इसको लेकर सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दायर कर दिया है। जिसमें दो दिन का लॉकडाउन लगाने के लिए तैयार हैं। लेकिन एक मांग भी है।

बीते रविवार को सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में प्रदूषण से पैदा हुए हालात पर चिंता जताई। दिल्ली और केंद्र सरकार दोनों को फटकार भी लगाई और कहा कि सोमवार तक दिल्ली में प्रदूषण को रोकने के उपायों पर हलफनाम पेश करें। कोर्ट ने सुनवाई के दौरान कहा था कि हम चाहते हैं कि राजधानी में प्रदूषण कम हो, हमें आप लोगों की राजनीति से कोई मतलब नहीं है। कोर्ट ने कहा था कि यहां स्थिति बहुत खराब है।

तत्काल कदम उठाने होंगे। दिल्ली का एक्यूआई देश की राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण में थोड़ा सुधार सोमवार को देखने को मिला। सोमवार सुबह दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक 318 दर्ज किया गया। जबकि दिल्ली से सटे एनसीआर में 387 से 312 के बीच एक्यूआई दर्ज किया गया। फरीदाबाद में 312, गाजियाबाद में 329, गुरुग्राम में 317 और नोएडा में 387 एक्यूआई दर्ज हुआ।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!