नई दिल्ली

कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक सुखपाल खैहरा मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार

नई दिल्ली न्यूज़ धमाका /// पंजाब के कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक सुखपाल खैहरा को  प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें गुरुवार को चंडीगढ़ में ईडी कार्यालय में पूछताछ के लिए बुलाया गया था, जहां से उनको मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले में ईडी 2015 से सुखपाल सिंह खैहरा से पूछताछ कर रही है। 2015 का ड्रग मामला सुप्रीम कोर्ट में लंबित है। सूत्रों के अनुसार, खैहरा को मेडिकल के लिए ले जाया गया है।

इससे पहले ईडी ने खैहरा के भुलत्थ स्थित आवास पर छापा मारा था।  ईडी ने खैहरा को गुरुवार को सेक्टर-9 स्थित अपने कार्यालय में बुलाया था। दोपहर लगभग साढ़े तीन बजे उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। सुखपाल सिंह खैहरा को इसी साल जून में पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने आम आदमी पार्टी छोड़कर कांग्रेस में शामिल कराया था। कांग्रेस में शामिल होने के बाद उन्होंने अपना इस्तीफा पंजाब विधानसभा अध्यक्ष को दे दिया था।

इसी साल मार्च में खैहरा के चंडीगढ़ सेक्टर पांच स्थित आवास पर प्रवर्तन निदेशालय ने छापा मारा था। यह छापा मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में पड़ा था। उस समय खैहरा ने कहा था कि जो सरकार के खिलाफ आवाज उठाते हैं, उन्हें धमकाया जाता है और चुप करवाया जाता है। भुलत्थ से आम आदमी पार्टी की टिकट पर चुनाव जीतकर विधायक बने सुखपाल सिंह खैहरा ने बाद में विधानसभा से भी इस्तीफा दे दिया था। इससे पहले उन्होंने आम आदमी पार्टी से भी इस्तीफा दे दिया था। आम आदमी पार्टी से इस्तीफा देने के बाद उन्होंने अपनी पंजाब एकता पार्टी बना ली थी। बाद में वे कांग्रेस में शामिल हो गए थे

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!