फिरोजपुर

फिरोजपुर में किसानों के बीच झड़प एसकेएम ने शुरू किया धरना

फिरोजपुर न्यूज़ धमाका /// किसानों ने गुरुवार सुबह एसएसपी ऑफिस के बाहर धरना शुरू किया. तीन कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन की अगुवाई कर रहे संयुक्त किसान मोर्चा ने फिरोजपुर की घटना के मामले में भी कमान संभाल रखी है. एसएसपी ऑफिस के बाहर किसान एसकेएम का बैनर लेकर ही धरने पर बैठे हैं.अकाली दल ने हालांकि किसानों के लगाए सभी आरोपों को सिरे से नकारा है. अकाली दल का दावा है कि कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उनके नेताओं पर हमला करने की कोशिश की है.

अकाली दल की ओर से हरसिमरत कौर बादल ने बुधवार शाम को ही इस मामले में शिकायत दर्ज करवा दी थी.इससे पहले एसकेएम ने बयान जारी कर कहा है कि फिरोजपुर में लखीमपुर के जैसी हिंसा देखने को मिली है. एसकेएम ने अकाली नेताओं पर गोली चलाने और गाड़ी से पांच किसानों को कुचलने के आरोप लगाए हैं. एसकेएम ने कहा कि एक किसान हरनेक सिंह महिमा को वाहन ने एक किलोमीटर से अधिक तक घसीटा गया

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!