
नई दिल्ली न्यूज़ धमाका /// एक आम आदमी को दो वक्त की रोटी मिलना मुश्किल हो रहा है. कोरोना काल मे कई लोगों के रोजगार चले गए. उनके पास कमाई का कोई साधन नहीं है. ऐसे में दिल्ली के सीएम् नेने पी एम् से फ्री अन्न योजन को 6 माहतक और बढे की मांग की है
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखी है. उन्होंने पीएम मोदी से ‘प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना’ को छह महीने बढ़ाने की मांग की है. अरविंद केजरीवाल ने लिखा है कि देश में इस वक्त कमरतोड़ महंगाई है.
ऐसे में मेरी विनती है कि केंद्र सरकार लोगों को अतिरिक्त मुफ्त राशन देने की यह योजना छह महीने के लिए बढ़ा दे. दिल्ली सरकार लोगों को हर महीने मुफ्त राशन देने की योजना छह महीने के लिए बढ़ा रही है.
सीएम् अरविंद केजरीवाल ने पीएम नरेन्द्र मोदी को चिट्ठी में लिखा है कि कोरोना काल के दौरान केंद्र सरकार ने देश भर में हर राशन कार्डधारक को हर महीने मिलने वाले राशन के अतिरिक्त उतनी ही मात्रा में फ्री राशन दिया था. दिल्ली सरकार ने अपनी तरफ से उसे मुफ्त कर दिया. इसी योजना को और बढ़ने की जरूरत है





