गुरुग्रामनई दिल्ली

गूरुग्राम : घर में घुसकर दागीं ताबड़तोड़ गोलियां , 2 की मौत , होली पर हत्या का बदला दिवाली पर लिया

गुरुग्राम न्यूज़ धमाका /// कासन गांव में एक पूर्व सरपंच के परिवार पर हथियारबंद हमलावरों ने हमला कर दिया और गोलीबारी की. इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई है जबकि चार घायल हो गए हैं. पूर्व सरपंच का तीन साल पहले निधन हो चुका है.गुरुग्राम में दिवाली पर एक तरफ लोग पटाखे जला रहे थे तो दूसरी ओर मानेसर से सटे कासन गांव में गोलियों की तड़तड़ाहट गूंज रही थी. पुलिस ने बताया कि 4 नवंबर को दिवाली को हुई इस घटना के पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही है. पुलिस ने कहा कि पीड़ितों में से दो 2007 में हुए एक हत्या में कथित रूप से शामिल थे और जमानत पर बाहर थे.

शिकायतकर्ता राजेश कुमार ने बताया कि कासन गांव के योगेंद्र उर्फ रिंकू, उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के दीपक उर्फ भोलू, भिवानी के मनीष राणा, सोनीपत के अमित समेत कुछ अन्य हमलावर पूर्व सरपंच गोपाल के घर में रात करीब आठ बजे घुस आए और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी.राजेश कुमार ने पुलिस को बताया कि वो अपने भतीजे बलराम, सोहनपाल और प्रवीण के साथ घर के अंदर थे, जबकि उनका बेटा विकास राघव और बलराम का आठ साल का बेटा यश चौहान लॉन में दिवाली मना रहे थे और उसी समय उन पर हमला हो गया.उन्होंने कहा कि हमलावरों ने घर में प्रवेश किया और हम पर गोलियां चला दीं. विकास को कई गोलियां लगीं और जब हमने शोर मचाया तो सभी हथियारबंद बदमाश मौके से भाग गए. शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि विकास को एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. वहीं एक शख्स की मौके पर ही मौत हो गई

पुलिस अधिकारी ने बताया कि फरार अपराधियों को पकड़ने के लिए तलाश की जा रही है. मृतकों की पहचान 21 साल के विकास और 35 साल के सोहनपाल के रूप में हुई है. सोहनपाल गोपाल का पुत्र था. हमले में उसका भाई बलराम भी घायल हो गया और उसका एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है. राजेश घायल होने वाला तीसरा शख्स है. वहीं प्रवीण की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि यश चौहान खतरे से बाहर है

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!