छतीसगढ़धमतरी

08 जून 2026 // रायपुर और UP में खपाने की थी प्लानिंग, नाबालिग समेत 5 गिरफ्तार छत्तीसगढ़ में 2 करोड़ से अधिक का पकड़ाया गांजा,

नाकेबंदी में दबोचे गए गांजा तस्

 पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बस्तर की तरफ से एक कार और पिकअप वाहन में भारी मात्रा में गांजा भरकर रायपुर की ओर ले जाया जा रहा है. जिसके बाद श्याम तराई नाकाबंदी की गई. इस दौरान संदिग्ध वाहनों को रोक कर तलाशी ली गई. गाड़ियों की तलाशी के दौरान भारी मात्रा में सफेद बोरियों में भरकर गांजा मिला.

2.60 करोड़ का गांजा पकड़ाया

पुलिस जांच के दौरान 480 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है, जिसकी कीमत 2 करोड़ 60 हजार रुपए आंकी गई है. गांजा तस्करी मामले में रायपुर के रहने वाले नौशाद खान, करण साहू, मोहम्मद सादिक और हिमांशु साहू को गिरफ्तार कर लिया गया है. साथ ही एक नाबालिग को हिरासत में लिया गया है. सभी आरोपियों से पूछताछ के दौरान कई खुलासे हुए हैं.

रायपुर और उत्तर प्रदेश में खपाने की थी तैयारी

पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपियों ने जगदलपुर में सब्जी खाली करने के बाद पिकअप में गांजा लोड किया. इनका प्लान इस गांजे को रायपुर और उत्तर प्रदेश खपाने का था. इस गिरोह के अन्य नेटवर्क की तलाश जारी है. पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है. एक नाबालिग को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है.  

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!