छतीसगढ़धमतरी

08 जून 2026 // 3 डीएसपी की जांच समिति गठित… पुलिस-युवक विवाद के वायरल वीडियो में अब होगा दूध का दूध और पानी का पानी,

धमतरी न्यूज़ धमाका – धमतरी में पुलिस और पत्नी और बेटे के साथ बाइक पर जा रहे युवक के बीच हुए विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. अब इस मामले की जांच के लिए धमतरी एसपी सूरज सिंह परिहार ने तीन डीएसपी की कमेटी गठित कर दी है. इसके साथ ही मामले में शामिल पुलिसकर्मियों और युवक को नोटिस जारी किया गया है.

 परिवार के साथ बाइक पर जा रहा युवक पुलिस पूछताछ पर भड़का, वीडियो बनाकर मारपीट का लगाया आरोप, एसपी ने जारी किया शोकॉज नोटिस…

अर्जुनी थाना क्षेत्र के मुजगहन के पास 5 जून की रात करीब एक बजे का बताया जा रहा है. वायरल वीडियो में अर्जुनी थाना प्रभारी और उनके स्टाफ की एक युवक से तीखी बहस होती दिखाई दे रही है. वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की कार्यशैली को लेकर कई सवाल उठाए जा रहे हैं. बड़ी बात यह है कि मामले में सोशल मीडिया में वीडियो वायरल करने वाले युवक ने घटनाक्रम को लेकर अब तक कोई शिकायत पुलिस में दर्ज नहीं कराई है.

धमतरी एसपी सूरज सिंह परिहार ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच के लिए तीन डीएसपी की कमेटी बनाई है. कमेटी का नेतृत्व डीएसपी मोनिका मरावी करेंगी, जिनके साथ डीएसपी भानु प्रताप चंद्राकर और डीएसपी यशकरण ध्रुव पूरे घटना की जांच करेंगे. टीम जांच के दौरान सभी पक्षों के बयान लेने के साथ तथ्यों के आधार पर रिपोर्ट तैयार करेगी.

फिलहाल, सभी की नजरें तीन डीएसपी की जांच कमेटी की रिपोर्ट पर टिकी हैं. रिपोर्ट आने के बाद ही यह साफ हो सकेगा कि इस पूरे मामले में किसकी जिम्मेदारी तय होती है और आगे क्या कार्रवाई की जाती है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!