बिलासपुरछत्तीसगढ

चोरी के मामले में मारपीट करने वाले 06 आरोपी गिरफ्तार, सोशल मीडिया में हुआ वीडियो वायरल

बिलासपुर,न्यूज़ धमाका :- छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में युवक को चोर समझकर उनकी पिटाई करने वाले 6 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गर्लफ्रेंड से मिलने बोड़सरा का युवक पड़ोस के गांव कोटिया गया था. इस दौरान ग्रामीणों ने उसे बंधक बनाकर पिटाई की थी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था.

यह घटना बिल्हा थाना क्षेत्र मोहतरा कोटिया की है. मामले की शिकायत पर बिल्हा पुलिस ने आरोपी अजय ध्रुव, विजय यादव, राजकुमार यादव, विसहुआ यादव, बीरबल यादव, महादेव यादव को गिरफ्तार किया है. दरअसल यह वीडियो बीते 27 सितंबर का है, जो बिल्हा थाना क्षेत्र के ग्राम मोहतरा कोटिया में बनाया गया था.

चोरी के शक में युवक को बंधक बनाकर ग्रामीणों ने घेर लिया, फिर लाठी-डंडे और लात घूंसों से उसकी पिटाई कर दी. युवक खुद को बेकसूर बताकर हाथ जोड़ता रहा, लेकिन किसी ने उसकी नहीं सुनी.

पिटाई खाने वाला अंकित यादव पड़ोस के गांव बोड़सरा का रहने वाला है. वह अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने गया था, तभी गांव के कुछ लोगों ने उसे पकड़ लिया और चोरी का आरोप लगाते हुए मारपीट शुरू कर दी थी.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!