छत्तीसगढ

 बेटे ने अपने ही पिता की फावड़ा मारकर की हत्या 

अभनपुर न्यूज़ धमाका – गोबरा नवापारा क्षेत्र के ग्राम जौंदी में नशेड़ी बेटे ने अपने ही पिता की फावड़ा मारकर हत्या कर दी. इस वारदात के बाद गांव में सनसनी फैल गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच कर रही. वहीं पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

जानकारी के मुताबिक, सोमवार रात आरोपी 30 वर्षीय इंद्र कुमार साहू उर्फ रिंकू को उसकी मां ने खाना खाने की बात कही. इस पर आरोपी विवाद करने लगा. जब उसके पिता 58 वर्षीय कमलनारायण साहू ने उसे फटकारा तो आरोपी तैश में आ गया और घर में रखे फावड़ा से अपने पिता पर ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी. इतना ही नहीं बीचबचाव करने आए अपने भाई रेखू साहू पर भी फावड़ा से वार कर उसे घायल कर दिया. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!