छतीसगढ़कोंडागांव

नकली नोट के साथ युवक कांग्रेसी गिरफ्तार : 500-500 रुपये के कुल 210 नकली नोट बरामद 

फरसगांव न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के फरसगांव में पुलिस ने 500-500 रुपये के नकली नोटों के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम राजेश सोरी है, जो ग्राम गुहाबोरण्ड, जिला कोंडागांव का निवासी है। आरोपी के पास से कुल कुल 1 लाख 5 हजार रुपये के नकली नोट बरामद हुए हैं। आरोपी युवक कांग्रेस का नेता बताया जा रहा है। उसकी बाइक में भी उपाध्यक्ष ब्लाक युवक कांग्रेस लिखा हुआ है। 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, राजेश सोरी नकली नोटों को ओडिशा से लाकर छत्तीसगढ़ के बाजारों में खपाने की योजना बना रहा था। उसे फरसगांव थाना क्षेत्र के पासंगी पुल के समीप संदेहास्पद गतिविधियों के आधार पर पकड़ा गया। पुलिस ने तलाशी के दौरान उसके पास से 500-500 रुपये के कुल 210 नकली नोट बरामद किए।

मामले की तह तक जाने में जुटी पुलिस

इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नकली नोटों के निर्माण और प्रसार के आरोप में मामला दर्ज किया है। पुलिस का मानना है कि, आरोपी किसी बड़े नकली नोट निर्माण गिरोह का हिस्सा हो सकता है। मामले की जांच जारी है और पुलिस अन्य संबंधित व्यक्तियों की तलाश में जुटी हुई है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!