छतीसगढ़रायपुर

धनतेरस पर सीएम हाउस में धन्वंतरि पूजा : सीएम साय ने की विधिवत पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों को दी धनतेरस की शुभकामनाएं

रायपुर न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने निवास कार्यालय में आरोग्य के देवता भगवान धन्वंतरि की विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के निरोगी एवं सुखमय जीवन की कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को धनतेरस के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। 
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि धनतेरस का पर्व समृद्धि और ऐश्वर्य का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि इस पर्व पर धन के देवता कुबेर और आरोग्य के देवता भगवान धन्वंतरि की पूजा का विशेष महत्व है। जीवन में जो सुख-समृद्धि और आरोग्य का आशीर्वाद प्रदान करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि दीपावली का यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और स्वास्थ्य लेकर आए यही कामना है।

सीएम ने प्रदेशवासियों के लिए आरोग्य का वरदान माँगा

श्री साय ने भगवान धन्वंतरि से सभी प्रदेशवासियों के लिए आरोग्य का वरदान माँगा और कामना की, कि हर घर में समृद्धि का दीपक प्रज्वलित हो। उन्होंने कहा कि त्योहारी समय में सभी के जीवन में खुशहाली और उन्नति के दीप जलते रहें, यही इस पर्व का उद्देश्य है।धनतेरस के इस अवसर पर मुख्यमंत्री के निवास पर अनेक धार्मिक अनुष्ठान भी सम्पन्न हुए और उपस्थित जनसमूह ने प्रदेशवासियों के लिए प्रार्थना की सभी को भगवान धन्वंतरि और कुबेर की कृपा प्राप्त हो।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!