छतीसगढ़जांजगीर

कुल्हारी से वार कर छोटे भाई ने की बड़े की हत्या, थाने पहुंचकर किया सरेंडर

जांजगीर चांपा न्यूज धमाका – जिले के बिरगहनी गांव में छोटे भाई ने कुल्हाड़ी से वार कर बड़े भाई को मौत के घाट उतारा और खून से सनी कुल्हाड़ी लेकर थाने पंहुचकर सरेंडर कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही जांजगीर कोतवाली पुलिस एफएसएल टीम के साथ घटना स्थल पहुंची. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस घटना की जांच कर रही.

यह घटना सोमवार रात की है. कोतवाली थाना प्रभारी प्रवीण द्विवेदी ने बताया कि बिरगहनी का रहने वाला भोज राम साहू शराब पीकर अपने छोटे भाई बलराम साहू से विवाद करता था. इसके कारण बलराम अपने बड़े भाई से रंजिश रखता था. सोमवार की रात दोनों भाइयो में फिर से विवाद हुआ. इस दौरान छोटे भाई बलराम साहू ने अपने बड़े भाई भोजराम साहू पर कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने चांपा थाना पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!