छतीसगढ़बलौदाबाजार

दो मोटरसाइकिलों में भिड़ंत : सब्जी बेचने जा रहा किसान हुआ हादसे का शिकार, दो युवक घायल

बलौदाबाजार न्यूज धमाका –छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार के पलारी थाना क्षेत्र के ग्राम रोहांशी में दो मोटरसाइकिलों में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इस हादसे में एक मोटरसाइकिल सवार युवक की मृत्यु हो गई। मृतक का नाम जानू राम पटेल है। जो कि, सब्जी बेचने का काम करता है और अपने घर से सब्जी बेचने के लिए रोहांशी के बाजार में जा रहा था। इस हादसे में घायल दोनों युवकों को अस्पताल ले जाया गया। जहां उनका इलाज जारी है। 

दुर्घटना की सूचना मिलते ही पलारी थाना प्रभारी धीरेंद्र दुबे मौके पर पहुंचे तत्काल ही उन्होंने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। उन्होंने बताया कि, पुलिस ने मृतक के शव को उप स्वास्थ्य केंद्र पलारी में रखवाया है। मृतक के परिजनों के आने के बाद पंचनामा कर कार्रवाई की जाएगी। दुर्घटनाग्रस्त दोनों मोटरसाइकिलों को जप्त कर थाना पलारी में रखा गया है।

CG SADHNA PLUS NEWS

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!