छतीसगढ़रायगढ़

शराब बंदी की मांग, महिलाओं ने कोतरा रोड थाने का किया घेराव

रायगढ़ न्यूज धमाका – जिले में दो दिन पहले शहर के कोतरा रोड थाना क्षेत्र में शराबबंदी की बात पर मारपीट का मामला सामने आया था। जिसमें महिला सरपंच के बेटे को अवैध शराब का कारोबार करने वाले चौहान परिवार के सदस्यों के द्वारा पीटा गया था। साथ ही महिला सरंपच के साथ गालीगलौज की गई थी।

बताया जा रहा है कि घटना की शिकायत लेकर जब महिला सरपंच अनुसुइया उरांव के साथ अन्य ग्रामीण महिलाएं थाना कोतरा रोड गई थी तो वहां थाना प्रभारी के द्वारा आरोपी गणों के पक्ष में अपमान जनक व्यवहार किया गया था। जिससे शराब बंदी का प्रयास कर रही पीड़ित महिलाएं व्यथित हो गई और उन्होंने निर्णय लिया कि आपसी सहमति से थाना कोतरा रोड का घेराव कर पुलिस को न्याय के पक्ष में काम करने को कहेगी।

इस क्रम में सुबह 10 गांव की सैकड़ों महिलाएं कोतरा रोड थाना पहुंच गई और थाने का घेराव कर दिया। महिलाओं ने शराब बंदी की मांग करते हुए कोतरा रोड थाना प्रभारी के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की।

ऐसे में उनके पक्ष में पूर्व मंत्री उमेश पटेल व पूर्व विधायक प्रकाश नायक भी पहुंच गए।मिली जानकारी के अनुसार थाने के सामने सैकड़ो की संख्या में सड़क में बैठकर प्रदर्शन कर रही महिलाओं का आरोप है कि कोसमपाली, बरमुडा सहित आसपास के क्षेत्रों में कुछ लोगों के द्वारा अवैध तरीके से महुआ शराब का विक्रय किया जा रहा था। इस मामले की शिकायत उन्होंने थाने में की थी। जिससे क्षुब्ध होकर शराब कोचिये ने महिला सरपंच के बेटे के साथ मारपीट की थी। इस मामले की शिकायत किए जाने के बावजूद शराब कोचिये के विरुद्ध थाना प्रभारी ने किसी तरह की कोई कार्रवाई नही की। इस बात से नाराज होकर आज लगभग आधे दर्जन से भी अधिक गांव की सैकड़ो महिलाओं ने कोतरा रोड थाने का घेराव करते हुए सड़क में बैठकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

नाराज महिलाओं ने कोतरा रोड थाने की पुलिस टीम पर शराब कोचिये के साथ मिलीभगत का भी आरोप लगाया है।नाराज महिलाओं का आरोप है कि खरसिया विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कई गांव में पिछले लंबे समय से अवैध महुआ शराब का विक्रय किया जा रहा है। इस मामले की शिकायत करने के बावजूद पुलिस के द्वारा किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नही की जाती है।नाराज होकर वे रायगढ़ जिला पहुंचकर आंदोलन करने को विवश हो चुके है। महिलाओं के इस आंदोलन की जानकारी मिलते ही रायगढ़ के खरसिया विधायक उमेश पटेल और पूर्व विधायक प्रकाश नायक सहित कई कांग्रेसी नेता कोतरा रोड थाने पहुंच गए।

महिलाओं का कड़ा विरोध प्रदर्शन देखते हुए sdm रायगढ़ को कोतरा रोड थाना आना पड़ा,उन्होंने पुलिस और प्रशासन की तरफ ग्रामीण महिलाओं को समझाइश और आश्वासन दिया। वहीं थाना प्रभारी को विधायक खरसिया उमेश नंद कुमार पटेल ने कड़े शब्दों में समझाईश देते हुए ग्रामीण महिलाओं की समस्या का त्वरित निवारण करने और प्रार्थियों से सद्व्यवहार करने की सलाह दी।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!