ओडिशा

WHO ने किया अलर्ट, ओडिशा में 9 बच्चियां कोरोना संक्रमित, 5 से 14 साल के बच्चों में संक्रमण बढ़ रहा हैं

ओड़िशा न्यूज़ धमाका // भारत में एक तरफ जहां लगातार ओमिक्रोन वेरिएंट के मामले सामने आ रहे हैं, अब बच्चों में भी कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। ओडिशा के जाजपुर में एक ही स्कूल में 9 लड़कियां कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। मिली जानकारी के मुताबिक फिलहाल सभी छात्राओं का इलाज जारी है और उन्हें क्वारंटाइन कर दिया गया है। जाजपुर के सी.डी.एम.ओं ने बताया कि 182 छात्राओं और शिक्षकों को मिलाकर स्कूल की 9 लड़कियां कोविड पॉजिटिव आईं हैं। हमने पास के एक और स्कूल में टेस्ट किए हैं, जिसमें 53 छात्र और 9 शिक्षक हैं, जिसमें कोई भी पॉजिटिव नहीं है।”

इस बीच राष्ट्रीय कोविड-19 टास्क फोर्स के सदस्य राहुल पंडित ने कहा है कि बूस्टर डोज़ के लिए(टीकाकरण पर राष्ट्रीय तकनीकी सलाहकार समूह) डाटा का अध्ययन कर रही है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को ही की बैठक हुई, जिसमें कुछ निर्णय नहीं लिया गया है। छोटे बच्चों का वैक्सीनेशन पर अध्ययन चालू है और जल्द वैक्सीन आने की उम्मीद है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी बच्चों के लिए जारी किया अलर्ट-इस बीच यूरोप में विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी अलर्ट जारी करते हुए कहा कि यूरोप में 5 से 12 साल के बच्चों के बीच कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। WHO ने कहा है कि यूरोप के देशों की सरकारों को प्राथमिक स्कूल के बच्चों के लिए बड़े पैमाने पर टीकाकरण कार्यक्रमों पर विचार करना चाहिए। डब्ल्यूएचओ यूरोप के निदेशक हैंस क्लूज ने कहा कि स्कूलों में कोरोना संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए तेजी से वैक्सीनेशन अभियान शुरू करना होगा।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!