छतीसगढ़रायपुर

विष्‍णुदेव कैबिनेट की बैठक शुरू: मंत्रालय में सीएम की अध्‍यक्षता में हो रही है बैठक, देखिये फोटो और वीडियो

Vishnudeo Cabinet: विष्‍णुदेव कैबिनेट की बैठक शुरू: मंत्रालय में सीएम की अध्‍यक्षता में हो रही है बैठक, देखिये फोटो और वीडियो

रायपुर न्यूज धमाका – मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय की अध्‍यक्षता में मंत्रालय में कैबिनेट की बैठक चल रही है। बैठक की शुरुआत में मंत्रियों और अफसरों ने विष्‍णुदेव को जन्‍मदिन की बधाई दी। 21 फरवरी को मुख्‍यमंत्री का जन्‍मदिन था।

कैबिनेट की बैठक में मुख्‍य रुप से 24 फरवरी से शुरू हो रहे विधानसभा के बजट सत्र को लेकर निर्णय होने की बात कही जा रही है। बजट सत्र के दौरान राज्‍य सरकार की तरफ से अनुपूरक बजट पेश किया जाएगा। इसके साथ ही धर्मांतरण रोकने के संबंध में राज्‍य सरकार कानून ला सकती है। कैबिनेट की बैठक में विधेयक और संशोधन विधेयकों को मंजूरी दी जाएगी।

इसके साथ ही नए वित्‍तीय वर्ष के बजट को भी कैबिनेट में अनुमोदन के लिए रखा जा सकता है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!