छतीसगढ़कोरबा

अज्ञात ट्रक ने बाइक सवारों को रौंदा, एक की मौके पर हुई मौत, दो की हालत गंभीर..

कोरबा न्यूज धमाका – कोरबा जिले में हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. आज नेशनल हाइवे 130 पर कटघोरा से अम्बिकापुर मार्ग पर फिर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. अज्ञात ट्रक ने बाइक सवार को रौंद दिया, जिससे एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए.

घटना की सूचना मिलते ही कटघोरा पुलिस और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने गंभीर रूप से घायल दोनों व्यक्तियों को प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी कटघोरा अस्पताल में भेजा, जहां उनका इलाज चल रहा है. वहीं मर्ग कायम कर मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है. यह पूरी घटना कटघोरा थाना क्षेत्र के तानाखार इलाके की है.

हादसे के कारण नेशनल हाइवे में भारी जाम लग गया. लोग सड़क पर जमा हो गए और यातायात प्रभावित हुआ. पुलिस अब मृतक और घायलों की पहचान करने में जुटी हुई है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!