छतीसगढ़कोरबा

 पिकनिक मना कर लौट रहे 25 से अधिक लोगों से भरी पिकअप पलटी, एक मासूम की मौत, 25 घायल, 7 की हालत गंभीर

बड़ा हादसा: पिकनिक मना कर लौट रहे 25 से अधिक लोगों से भरी पिकअप पलटी, एक मासूम की मौत, 25 घायल, 7 की हालत गंभीर

कोरबा न्यूज धमाका –  छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में रविवार रात एक बड़ा हादसा हो गया. 25 से अधिक लोग एक पिकअप वाहन में सवार होकर पिकनिक मना कर लौट रहे थे. इसी दौरा कटघोरा क्षेत्र के जटगा चौकी के ग्राम घुमानीडांड़ के पास अचानक गाड़ी पलट गई. इस हादसे में गाड़ी मे दबकर मासूम की मौत हो गई और 25 लोग घायल हो गए. घायलों में 7 की हालत गंभीर है. मौके पर पहुंची पुलिस ने राहगिरों की मदद से सभी घायलों को तत्काल कटघोरा स्वास्थ्य केंद्र में भेजा, जहां उनका इलाज जारी है और मर्ग कायम कर मासूम के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई मे जुट गई है.

जानकारी के अनुसार, ये ग्रामीण कोरबा जिला के बनखेता ग्राम पंचायत के कांसा मार गांव के निवासी थे, जो बुका में पिकनिक मनाने गए थे. पिकनिक के बाद सभी लोग पिकअप वाहन में सवार होकर अपने गांव वापस लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया. गाड़ी का चालक नियंत्रण खो बैठा और वाहन पलट गई. इस हादसे में एक मासूम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 25 अन्य लोग घायल हो गए. हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोगों ने घायल ग्रामीणों को बाहर निकाला. फिलहाल पुलिस और प्रशासन हादसे की जांच कर रहे हैं.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!