छतीसगढ़गरियाबंद

अज्ञात चोरों ने केनरा बैंक के एटीएम को निशाना बनाने की कोशिश,तोड़फोड़ कर CCTV कैमरा उखाड़ ले गए चोर

 गरियाबंद न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में बीती रात अज्ञात चोरों ने केनरा बैंक के एटीएम को निशाना बनाने की कोशिश की. एटीएम का शटर तोड़कर चोर अंदर घुसे और एटीएम को उखाड़ने और तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन काफी मशक्कत के बावजूद वे इसे तोड़ने में सफल नहीं हो पाए. जिसके बाद चोर सबूत मिटाने के लिए सीसीटीवी कैमरा उखाड़कर अपने साथ ले गए. यह मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घटना रात करीब दो बजे की है, जब सब्जी बाजार मार्ग पर स्थित केनरा बैंक के एटीएम पर अज्ञात चोरों ने सेंधमारी की कोशिश की. रात में बैंक प्रबंधन द्वारा एटीएम का शटर बंद किया गया था, जिसे तोड़कर चोर अंदर घुसे. हालांकि, चोरों की कोशिश के बावजूद एटीएम उखाड़ने और तोड़ने में उन्हें सफलता नहीं मिली. पुलिस ने मौके से कई निशान बरामद किए हैं, जो इस बात की ओर इशारा करते हैं कि चोरों ने एटीएम को काफी देर तक तोड़ने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो पाए.

पुलिस का अंदेशा है कि काफी देर मशक्कत करने के बाद जब चोरों को सफलता नहीं मिली तो वे जाते-जाते सीसीटीवी कैमरा भी उखाड़ ले गए. अभी यह स्पष्ट नहीं है कि चोरों ने पहले कैमरा हटाया या एटीएम में तोड़फोड़ की. पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है.

थाना प्रभारी यादव ने बताया कि चोर ने केनरा बैंक के एटीएम में चोरी की कोशिश की है. लेकिन एटीएम को तोड़ नहीं पाए. सुबह बैंक प्रबंधन ने इसकी जानकारी दी. एटीएम में चोरी नहीं हुई है. उन्होंने बताया कि पुलिस मामले के जांच में जुट गई है.

सिटी कोतवाली पुलिस की सतर्कता ने इस घटना को बड़ी चोरी में बदलने से बचा लिया. रात में सर्चिंग के दौरान पुलिस की गाड़ी सब्जी बाजार मार्ग से गुजर रही थी, तब एटीएम के पास कुछ संदिग्ध लोगों को देखा गया. पुलिस वाहन देखते ही वे भाग खड़े हुए, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर देखा कि एटीएम का शटर टूटा हुआ था और अंदर चोरी का प्रयास किया गया था. पुलिस के सायरन से घबराकर चोर मौके से फरार हो गए, जिससे एक बड़ी घटना टल गई.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!