छतीसगढ़बीजापुर

बीजापुर जिले में IED ब्लास्ट : डीआर जी के दो जवान चपेट में आकर हुए घायल, जिला अस्पताल में कराए गए भर्ती

बीजापुर न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में दो जवान IED ब्लास्ट में घायल हो गए हैं। माना जा रहा है कि, नक्सलियों ने ये ब्लास्ट किया है। नक्सलियों के द्वारा प्लांटेड प्रेशर IED की चपेट में डीआरजी के दो जवान आए हैं। 

मिली जानकारी के मुताबिक, घायल जवानों को जिला हॉस्पिटल बीजापुर में भर्ती कराया गया है, जहां जवानों का इलाज जारी है। घायल जवानों के नाम आरक्षक मंगलू कुड़ियम, योगेश्वर शोरी हैं। ब्लास्ट की घटना बीजापुर जिले के गंगालूर थानांतर्गत मुनगा गांव के पास हुई है। 

इससे पहले नक्सलियों ने मंगलवार की रात एक बार फिर भाजपा नेता को मौत के घाट उतार दिया। नक्सलियों ने भाजपा नेता मंडोराम पर मुखबिरी करने का आरोप लगाया है। बीते एक सप्ताह में यह अब तक की पांचवी वारदात है। इससे पहले नक्सलियों ने दो पूर्व सरपंचों और एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को मौत के घाट उतार दिया था। 

फरसेगढ़ थाना क्षेत्र सोमनपल्ली गांव में वारदात

दरअसल, यह पूरा मामला फरसेगढ़ थाना क्षेत्र का है। जहां के सोमनपल्ली गांव के भाजपा नेता मंडोराम की नक्सलियों ने हत्या कर दी है। बीती रात घर में घुसकर कर वारदात को अंजाम दिया। नक्सलियों ने भाजपा के लिए काम करने और पुलिस के लिए मुखबिरी करने का आरोप लगाया है। नक्सलियों की नेशनल पार्क एरिया कमेटी ने ली हत्या की जिम्मेदारी ली है। मौके से पर्चा भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। वहीं पर्चा जारी कर भाजपा नेताओं को भाजपा छोड़ने की चेतावनी भी दे चुके हैं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!