छतीसगढ़खैरागढ़

छत्तीसगढ़: खैरागढ़ में दो भीषण सड़क हादसे – 2 की मौत, 8 घायल

खैरागढ़ न्यूज धमाका – जिले में शुक्रवार को तेज रफ्तार और लापरवाही की दो बड़ी घटनाएं सामने आई हैं। एक हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि आठ लोग घायल हो गए। वहीं दूसरी घटना में बाइक सवार को बचाने के चक्कर में एक कार सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी।

पहला हादसा: माजदा वाहन खाई में गिरा, दो की मौत

छिंदारी डेम के पास उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक माजदा वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। वाहन में सवार ग्रामीण तेंदूपत्ता तोड़ने के बाद गांव लौट रहे थे। दुर्घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 8 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को नजदीकी अस्पताल भेजा गया। रेस्क्यू ऑपरेशन भी चलाया गया। छुईखदान थाना प्रभारी जितेन्द्र बंजारे ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। फिलहाल तकनीकी खराबी या चालक की लापरवाही को संभावित वजह माना जा रहा है।

दूसरा हादसा: बाइक को बचाने के चक्कर में कार दुर्घटनाग्रस्त

गंडई के शांति राइस मिल के पास CG 07 CE 7810 नंबर की एक कार तेज रफ्तार से आ रही थी। सामने से अचानक एक बाइक सवार आ गया, जिसे बचाने के चक्कर में चालक ने ब्रेक लगाया और कार असंतुलित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई भी घायल नहीं हुआ।

प्रशासन की अपील

लगातार हो रहे हादसों को देखते हुए प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे सड़क पर सावधानी बरतें, ट्रैफिक नियमों का पालन करें और तेज गति से वाहन चलाने से बचें।
इन हादसों ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि लापरवाही और रफ्तार का मिश्रण जानलेवा हो सकता है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!