छतीसगढ़सुकमा

आदिवासी बालिका छात्रावास की छात्रा हुई गर्भवती, छुट्टी से लौटी थी हाॅस्टल, जांच में रिपोर्ट आई पाॅजिटिव…

सुकमा न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के एकलव्य आदिवासी बालिका छात्रावास में पढ़ने वाली छात्रा गर्भवती हो गई है। छात्रा 12वीं में पढ़ाई करती है और दशहरा व दीपावली की छुट्टी पर घर गई थी। जब लौटी तो उसका मेडिकल करवाया गया। रिपोर्ट में पाॅजिटिव पाई गई।

जानकारी के मुताबिक, अक्टूबर में दशहरा और दिवाली की छुट्टी में छात्रा अपने घर गई थी। 5 नवंबर को जब वो एकलव्य हाॅस्टल लौटी तो उसका मेडिकल करवाया गया। रिपोर्ट में पाॅजिटिव पाई गई, जिसके बाद हाॅस्टल में हड़कंप मच गया। छात्रावास की अधीक्षिका ने उसे वापस अपने घर भेज दिया है।

दरअसल, हाॅस्टल में नियम है कि अगर कोई छात्रा लंबे समय तक छुट्टी पर रहती है तो लौटने पर उसका अनिवार्य रूप से मेडिकल कराया जाता है। इसी के तहत छात्रा का मेडिकल कराया गया था। फिललहाल, छात्रा कैसे गर्भवती हुई इसकी जांच की जा रही है।

इस मामले में अफसरों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही पता चलेगा कि मामला है क्या… जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!