छतीसगढ़बिलासपुर

कानन पेंडारी में बाघ की मौत, कार्डियक अरेस्ट से गई जान, पीएम के बाद हुआ अंतिम संस्कार

नहीं रहा कानन पेंडारी का शान, हार्ट अटैक से हुई ‘आकाश’ की मौत

बिलासपुर न्यूज धमाका – कानन पेंडारी चिड़ियाघर की शान सफेद शेर ‘आकाश’ की सोमवार सुबह टहलते समय मौत हो गई. असमय मौत के पीछे कार्डियक अरेस्ट को वजह बताया जा रहा है. चिड़ियाघर प्रबंधन ने शव का पोस्ट मार्टम कर अंतिम संस्कार किया.

बताया जा रहा है कि सुबह पिंजड़े की सफाई के लिए पहुंचे जू कीपर ने पानी डाला तो आकाश के शरीर में किसी तरह की हलचल नहीं हुई. उसने तत्काल इसकी जानकारी अधिकारियों को दी. इस पर कानन के वन्य प्राणी चिकित्सक डॉ. पीके चंदन पहुंचे. जांच के बाद उन्होंने शेर को मृत घोषित कर दिया.

मौत की वजह जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया गया, जिसमें हार्ट अटैक की पुष्टि हुई. इसके बाद मृत बाघ का अंतिम संस्कार किया गया. सफेद शेर आकाश जू में आने वाले लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र हुआ करता था. उसकी मौत से वन्य प्रेमियों में शोक का माहौल है.

सफेद शेरों की संख्या फिर तीन हुई

बता दें कि आकाश की मौत से कानन पेंडारी चिड़ियाघर में वर्तमान में सफेद शेरों की संख्या फिर से तीन हो गई है. हाल ही में ग्वालियर जू से एक नया सफेद शेर लाया गया था, जिससे कुल संख्या चार हो गई थी. लेकिन अब आकाश की मौत से संख्या फिर से तीन पर पहुंच गई है.

वन्य जीवों की लगभग 70 प्रजातियां

कानन पेंडारी चिड़ियाघर लगभग 114.636 हेक्टेयर क्षेत्र में फैला हुआ है. यहाँ लगभग 70 प्रजातियों के वन्यजीव हैं, जिनमें सफेद बाघ, रॉयल बंगाल टाइगर, शेर, तेंदुआ, दरियाई घोड़ा, गैंडा, भालू, हिरण, इमू, शाही, विभिन्न पक्षी, मछलियाँ और सर्प शामिल हैं.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!