छतीसगढ़दुर्ग

TI, SI, ASI और प्रधान आरक्षकों का तबादला, SSP ने जारी किया आदेश, देखें लिस्ट…

दुर्ग न्यूज धमाका – जिले के कई थानों में पदस्थ टीआई, एसआई, एएसआई और प्रधान आरक्षकों का तबादला हुआ है। एसएसपी विजय अग्रवाल ने आदेश जारी किया है। बता दें कि बीते 29 अप्रैल को भी 4 टीआई और दो एसआई को इधर से उधर किया गया था। जारी आदेश के मुताबिक, अलग-अलग थानों में पदस्थ 9 इंस्पेक्टर, 5 सब इंस्पेक्टर, 3 असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर और एक हेड कॉन्सटेबल का ट्रांसफर किया गया है।

निरीक्षक ममता अली को फिर एक बार दुर्ग शहर में लाया गया है। इससे पहले उनका तबादला वैशाली नगर थाने से अमलेश्वर थाने में किया गया था। उन्हें अब दुर्ग कोतवाली की जिम्मेदारी दी गई है। भिलाई नगर थाने से जामगांव आर भेजे गए निरीक्षक राजकुमार लहरे को फिर से एक बड़े थाने पद्मनाभपुर की जिम्मेदारी दी गई है। दुर्ग कोतवाली थाने के टीआई विजय यादव को सुपेला थाने की जिम्मेदारी दी गई है, वहीं सुपेला थाने के थाना प्रभारी राजेश मिश्रा को जामुल थाने का टीआई बनाया गया है। निरीक्षक प्रकाश कांत को रानीतरई थाने से जेवरा सिरसा चौकी का प्रभारी बनाया गया है।

निरीक्षक शिव चंद्रा को थाना मोहन नगर से जामगांव आर भेजा गया है। निरीक्षक भानुप्रताप साव को रक्षित केंद्र दुर्ग से अंडा थाने के का प्रभार दिया गया है। निरीक्षक केशव राम कोसले को पद्मनाभपुर थाने से मोहन नगर थाने का प्रभारी बनाया गया है। निरीक्षक रमेश निषाद को रक्षित केंद्र से लाकर ट्रैफिक की जिम्मेदारी दी गई है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!