
जगदलपुर न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में शिक्षकों की ड्यूटी में लापरवाही, अनुशासनहीनता और नशाखोरी पर जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) ने कड़ी कार्रवाई की है। जिले के पांच शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इनमें से कई शिक्षकों पर ड्यूटी के दौरान शराब पीकर स्कूल आने और शाला समय में अनाधिकृत अनुपस्थिति जैसे गंभीर आरोप हैं।
इन शिक्षकों पर हुई कार्रवाई:
- गौतम कुमार वर्मा – सहायक शिक्षक, प्राथमिक शाला कहच्छेनार
- आरोप: शाला से अनधिकृत अनुपस्थिति
- निलंबन अवधि मुख्यालय: खण्ड शिक्षा अधिकारी, लोहण्डीगुड़ा
- मोसू राम – प्रधान अध्यापक, प्राथमिक शाला छोटेमुरमा
- आरोप: शाला समय में शराब पीना, नशे में रहना, समयपूर्व स्कूल बंद करना
- निलंबन अवधि मुख्यालय: खण्ड शिक्षा अधिकारी, जगदलपुर
- राजकिशोर आचार्य – प्रधान अध्यापक, प्राथमिक शाला बाजारपारा करंजी
- आरोप: लगातार अनाधिकृत अनुपस्थिति
- निलंबन अवधि मुख्यालय: खण्ड शिक्षा अधिकारी, तोकापाल
- प्रेमनाथ कश्यप – प्रधान अध्यापक, प्राथमिक शाला आमादुला
- आरोप: शराब पीकर स्कूल आना, बच्चों को न पढ़ाना, अनियमित उपस्थिति
- निलंबन अवधि मुख्यालय: खण्ड शिक्षा अधिकारी, दरभा
- दीपक कुमार ध्रुव – सहायक शिक्षक, प्राथमिक शाला मिचनार
- आरोप: अनधिकृत अनुपस्थिति
- निलंबन अवधि मुख्यालय: खण्ड शिक्षा अधिकारी, लोहण्डीगुड़ा
आचार संहिता उल्लंघन पर तत्काल प्रभाव
इन सभी शिक्षकों को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम 3 (1, 2, 3) के तहत दोषी पाया गया। निलंबन के दौरान सभी शिक्षकों को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता प्रदान किया जाएगा।
