छतीसगढ़रायपुर

रायपुर के इस व्यापारी से हुई 75 लाख की ठगी, अपनाया ठगी का नया तरीका

रायपुर न्यूज धमाका –राजधानी के एक को एक साल पहले हैदराबाद भेजे गए माल का भुगतान नहीं मिला. कारोबारी को पता चला कि जिन कंपनियों को उसने माल भेजा था, वहां से उनके एक कारोबारी संपर्क रखने वाले ने फर्जी बिल बनाकर खुद ही रकम वसूल कर ली है. अधिवक्ता के जरिये नोटिस भेजे जाने के बाद संबंधित कंपनियों ने एजेंट को भुगतान कर देने की जानकारी सबूतों के साथ दी. इसके बाद कारोबारी पुलिस के पास पहुंचा. पुलिस ने सिविललाइंस इलाके में महामाया फूड्स एंड ग्रॅस प्राइवेट नामक फर्म चलाने वाले शुभम गोयल की रिपोर्ट पर धोखाधड़ी के आरोप में जुगल किशोर तोसनीवाल एवं कोमल तोसनीवाल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. ये भुगतान आटा-मैदा का था और ये दोनों भी आटा-मैदा के कारोबारी बताए गए हैं.

 रिपोर्ट के मुताबिक महामाया ग्रेस का अम्बिकापुर में गोदाम है. कारोबारी ने पूर्व परिचित जुगल किशोर के कहने पर कारोबारी संबंध होने के कारण हैदराबाद की फर्मारें को करीब 75 लाख रुपए का माल भेजा. बाद में पता चला कि जुगल किशोर द्वारा फर्जी बिल बनाकर पैसा वसूल कर गबन कर लिया गया है.

साजिश करके कंपनी को नुकसान पहुंचाने का आरोप

हैदराबाद के कारोबारियों से इस बात की जानकारी मिलने पर पुलिस से शिकायत की गई. आरोप है कि जुगल किशोर तोसनीवाल व उसकी पत्नी कोमल तोसनीवाल द्वारा साजिश करके विभिन्न कम्पनियों के नाम पर आर्डर देकर आटा एवं मैदा मंगाया गया. महामाया फूड्स के नाम पर फर्जी बिल बनाकर कम्पनियों से पैसा वसूल किया गया. पुलिस ने एफआईआर के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!