छतीसगढ़कोरिया

तेंदुए की मौत से मचा हड़कंप : कुछ दिन पहले बाघ का मिला था शव, लगातार वन्यजीवों की हो रही मौत

कोरिया न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में जंगली जानवरों के मौत का सिलसिला जारी है। गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान में बाघ की मौत के बाद अब तेंदुआ का शव मिला है। उद्यान के संचालक ने तेंदुआ के मौत की पुष्टि की है। तेंदुआ के शव का पोस्टमार्टम कर अंतिम संस्कार किया गया। लगातार हो रहे वन्यजीवों के मौत पर कांग्रेस से पूर्व विधायक कमरो ने सरकार पर तंज कसा है। 

सप्ताह भर पहले मनेद्र्गढ़ में जहां पर बाघ का शव मिला था उसी जगह पर अब तेंदुआ का शव मिला है। गश्ती के दौरान बीट टामापहाड़, सर्किल देवसील, पार्क परिक्षेत्र कमर्जी में एक तेंदुआ की मौत की खबर मिली। घटना की पुष्टि के बाद क्षेत्रीय कर्मचारियों ने वरिष्ठ अधिकारियों को देर रात घटना की सूचना दी। घटना स्थल दुर्गम पहाड़ी नेटवर्क विहीन क्षेत्र में स्थित है। शनिवार को वन संरक्षक सरगुजा वन वृत्त, संचालक गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान, पशु चिकित्सकों की टीम, गोमर्डा अभ्यारण्य के डॉग स्क्वायड टीम और क्षेत्रीय कर्मचारी घटना स्थल पर पहुंचे।

तेंदुए का पोस्टमार्टम कर दाह संस्कार किया गया 

कर्मचारियों और गोमर्डा अभ्यारण्य के डॉग स्क्वायड टीम ने घटना स्थल के आस-पास के क्षेत्र में पतासाजी किया। निरीक्षण के बाद विभागीय अधिकारी-कर्मचारी, ग्रामीणों की उपस्थिति में तीन सदस्यीय पशु चिकित्सक दल ने पोस्टमॉर्टम किया। परीक्षण के दौरान मृत तेंदुए के स्किन, नाखून, दांत एवं सभी अंग सुरक्षित पाए गए। मृत तेंदुए के आवश्यक सेंपल को प्रयोगशाला परीक्षण के लिए प्रीजर्व किया गया। पोस्टमार्टम कर शव का दाह संस्कार किया गया।

मौत के कारणों में जुटी टीम 

घटना की गंभीरता को देखते हुए डॉग स्क्वायड टीम, स्ट्राईक फोर्स, क्षेत्रीय कर्मचारियों के संयुक्त टीम ने त्वरित कार्यवाही कर रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के संभावित कारणों के विषय में जानकारी मिलेगी। तेंदुए के मौत की सभी संभावित कारणों की विवेचना की जा रही है।

पूर्व विधायक कमरो ने कसा तंज 

बाघ की मौत के बाद तेंदुआ का शव मिलने पर पूर्व विधायक गुलाब कमरो ने सोशल मीडिया में तंज कसा है। उन्होंने कहा कि, विष्णु का कुशासन काल्पनिक सीएम दीदी रेणुका सिंह के भरतपुर सोनहत विधानसभा क्षेत्र में एक बार फिर देखने को मिल रहा है। गुरु घासीदास नेशनल पार्क में बाघ की मौत हुए 10 दिन बीते नहीं कि तेंदुए के मौत की खबर आ गई। विष्णु के कुशासन और काल्पनिक सीएम दीदी के क्षेत्र में अब टाइगर जिंदा नहीं, टाइगर चिंता है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!