छतीसगढ़बिलासपुर

नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले गया युवक, शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, आरोपी हैदराबाद से गिरफ्तार

तखतपुर न्यूज धमाका – नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर दूसरे राज्य ले जाकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को जूनापारा पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. वहीं 15 वर्षीय नाबालिग को बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया. पूरा मामला तखतपुर के जूनापारा चौकी क्षेत्र का है

दरअसल 15 वर्षीय नाबालिग को गांव का ही युवक बहला फुसलाकर और शादी का झांसा देकर दीगर राज्य ले गया गया था. मामले की शिकायत पीड़िता के परिजन ने जूनापारा चौकी में दर्ज कराई थी. मामले की गंभीरता को देखते हुए चौकी प्रभारी संजीव ठाकुर ने टीम गठित कर गुम नाबालिग लड़की की पतासाजी में जुटे. मोबाइल लोकेशन सहित युवक के दोस्तों और परिजनों से सख्ती से पूछताछ करने पर युवक को हैदराबाद में होना पाया गया.

पुलिस टीम हैदराबाद जाकर नाबालिग को बरामद कर आरोपी को हिरासत में लिया और न्यायालय में पेश किया, जहां न्यायिक रिमांड पर आरोपी को जेल भेज दिया गया. नाबालिग लड़की ने अपनी आप बीती बताई कि आरोपी युवक शादी झांसा देकर अपने साथ ले गया और अलग-अलग स्थानों में दबाव पूर्वक शारीरिक संबंध बनाता रहा.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!