छतीसगढ़रायपुर

शहीद एएसपी आकाश राव को मुख्यमंत्री साय के साथ विधानसभा अध्यक्ष, उप मुख्यमंत्री और गृह मंत्री ने दिया कांधा, नम आंखों से दी अंतिम विदाई…

रायपुर न्यूज धमाका – सुकमा जिले के कोंटा में नक्सलियों द्वारा किए गए आईईडी विस्फोट में शहीद एएसपी आकाश राव गिरपुंजे को माना स्थित चौथी वाहिनी में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम सलामी दी गई. इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और अरुण साव ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके पार्थिव शरीर को कांधा दिया.

माना स्थित चौथी वाहिनी में आयोजित कार्यक्रम से पहले राजधानी निवास स्थित चंगोराभाठा स्थित निवास से सजे-धजे रथ से अंतिम यात्रा निकली, यात्रा में सैकड़ों लोग शामिल हुए. शहीद के अंतिम दर्शन करने लोग रास्ते में खड़े होकर उन्हें नमन करते हुए नजर आए. चौथी वाहिनी में शहीद को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, अरुण साव, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े सहित पुलिस के तमाम आला अधिकारी ने श्रद्धांजलि अर्पित की.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!