छतीसगढ़बालोद

महिला का जेठ निकला हत्यारा, चरित्र शंका को लेकर वारदात को दिया अंजाम

बालोद न्यूज धमाका – जिले में हुई एक महिला की हत्या का राज पुलिस ने सुलझा लिया है। इस सनसनीखेज वारदात के पीछे महिला का जेठ निकला, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने चरित्र को लेकर शक के चलते इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया।

जानकारी के अनुसार, 13 अप्रैल 2025 की रात आरोपी विजय ने अपनी बहू रामबती साहू की हत्या कर दी। बहस के दौरान गुस्से में उसने महिला को बार-बार जमीन पर पटक दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने एक फिल्म में देखा था कि पारिवारिक झगड़े बातचीत से सुलझाए जा सकते हैं। इसी सोच के साथ उसने रामबती से बातचीत शुरू की, लेकिन बहस बढ़ने पर वह आपा खो बैठा।

घटना के वक्त महिला घर पर अकेली थी। आधी रात के बाद जब उसकी बेटी और अन्य परिजन लौटे, तो उन्होंने रामबती को खून से सना हुआ मृत अवस्था में पाया। अगले दिन 14 अप्रैल की सुबह महिला के पति ने थाने जाकर पूरे मामले की जानकारी दी।

पुलिस को शुरुआत से ही परिवार के किसी सदस्य पर शक था। पूछताछ के दौरान विजय बार-बार अपने बयान बदल रहा था, जिससे शक और गहराता गया। आखिरकार पुलिस की सख्ती के बाद उसने हत्या करना स्वीकार कर लिया।

आरोपी ने यह भी बताया कि वारदात के बाद उसने सबूत मिटाने की कोशिश की—कपड़े और चप्पल धोए, हाथ-पैर साफ किए और फिर ऐसा व्यवहार किया जैसे कुछ हुआ ही न हो।इस मामले में पुलिस ने हत्या और सबूत नष्ट करने के आरोप में जेठ विजय को गिरफ्तार कर लिया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!