छतीसगढ़डोंगरगढ़

चोरों के हौसले बुलंद , बैंक से पैसे निकालकर जा रहे व्यवसायी को चकमा देकर बदमाश उसके पैसे से भरे बैग को ले उड़े 

डोंगरगढ़ न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में बदमाशों ने व्यवसायी को चकमा देकर पैसों से भरा बैग लेकर फरार हो गए। जिसके बाद पीड़ित ने थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई है। वहीं पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पताशाजी में जुट गई है। 

दरअसल यह पूरा मामला डोंगरगढ़ का है। जहां पर मंगलवार को एक बत्ती पांच रास्ता के पास ग्राम बेलगांव निवासी 65 साल के ग्रामीण व्यवसायी को चकमा देकर बदमाश पैसे लेकर फरार हो गए। मिली जानकारी के अनुसार व्यवसायी प्रकाश चंद अग्रवाल मंगलवार को स्टेट बैंक से दोपहर लगभग 12 से 1बजे के बीच दो लाख रुपए निकालकर अपने रिश्तेदार के घर पूजा में शामिल होने के लिए जा रहा था। इसी बीच शातिर बदमाशों ने व्यवसायी को जमीन में पैसे गिरे होने का चकमा देकर उसके पैसे से भरा बैग ले उड़े।

बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस 

वहीं पूरे मामले को लेकर एसडीओपी आशीष कुंजाम ने बताया कि घटना लगभग दिन के 12 से 1 बजे के आसपास की है। ग्राम बेलगांव निवासी प्रकाश चंद अग्रवाल के साथ दो लाख रुपए की उठाई गिरी की घटना घटित हुई थी। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस के हाथ कुछ अहम सुराग लगे है। जिसके आधार पर पुलिस आगे विवेचना कर रही है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार घटना में दो आरोपियों के शामिल होने की पुलिस ने पुष्टि की है। 

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!