छतीसगढ़रायपुर

गजेंद्र यादव के मंत्री बनने से दुर्गवासियों में खुशी : राजभवन में हुआ शपथ ग्रहण समारोह

रायपुर न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल का विस्तार किया गया। बुधवार को राजभवन के छत्तीसगढ़ मंडपम् में राज्यपाल रमेन डेका ने गजेंद्र यादव, राजेश अग्रवाल और गुरु खुशवंत साहेब को मंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

गजेंद्र यादव के मंत्री बनने से उनके गृह जिले दुर्ग में खुशी की लहर है। समर्थकों ने आतिशबाजी कर जश्न मनाया और मिठाइयाँ बांटीं।

समारोह में मौजूद रहे दिग्गज नेता

शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, मंत्रिपरिषद के सदस्य, विधायक, जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम का संचालन मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने किया, जबकि राज्यपाल के सचिव डॉ. सी.आर. प्रसन्ना भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!