छतीसगढ़जगदलपुर

एक ही रात तीन शो-रूम में चोरों का धावा, सुरक्षा गार्ड को भनक तक नहीं लगी

जगदलपुर न्यूज़ धमाका – शहर के गीदम रोड स्थित चारपहिया वाहनों के तीन शो-रूम में बीती रात चोरों ने एक संगठित तरीके से धावा बोला. इस वारदात में लगभग 8 लाख रुपए की चोरी हुई है. इस घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगी है. स्थानीय लोगों में भय का माहौल पैदा है. वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.

मिली जानकारी के अनुसार रात में 5 चोरों ने एक के बाद एक मारुति सुजुकी, महेंद्रा और टोयोटा शो रूम में घुसपैठ की. हैरानी की बात तो यह है कि सभी शो-रूम में सुरक्षा गार्ड तैनात थे, लेकिन उन्हें चोरी की भनक तक नहीं लगी. सुबह जब शो-रूम के कर्मचारी पहुंचे तो उन्हें चोरी की घटना का पता चला.

जल्द पकड़े जाएंगे आरोपी : एसडीओपी

एक के बाद एक सभी शो-रूम में चोरी की गई थी, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. परपा थाना क्षेत्र की इस घटना के बारे में एसडीओपी विश्व दीपक त्रिपाठी ने बताया, चोरों को जल्द पकड़ लिया जाएगा. मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत कार्रवाई शुरू की गई है. CCTV फुटेज की जांच की जा रही है. उम्मीद है कि चोरों को जल्द ही पकड़ लेंगे.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!