छतीसगढ़जगदलपुर

पेशी पर ले जाने के दौरान एक कैदी फरार, एक को पुलिस ने दौड़कर दबोचा

 जगदलपुर न्यूज़ धमाका – चोरी के आरोप में पेशी पर गए दो कैदियों के फरार होने की खबर सामने आई है. इन कैदियों को जगदलपुर जेल से दंतेवाड़ा में पेशी के लिए ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में उन्होंने भागने की कोशिश की. घटना के दौरान एक कैदी को पुलिस ने दौड़कर पकड़ लिया, जबकि दूसरा कैदी अभी भी फरार है. फरार कैदी खेत और जंगल का सहारा लेकर भाग निकला, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी है.

यह घटना परपा थाना क्षेत्र में हुई है. बस्तर एसपी सलभ सिन्हा ने बताया कि कैदियों ने पहले से ही योजना बनाई हुई थी. जाम के समय गाड़ी के धीमा होते ही उन्होंने आंखों में धूल डालकर भागने की कोशिश की. पुलिस ने तुरंत सर्च अभियान शुरू किया और एक कैदी समीर खान को पकड़ लिया. दूसरे कैदी अनाज खान की तलाश अभी जारी है. जल्द ही दूसरे फरार कैदी को भी पकड़ लिया जाएगा.

बता दें कि कुछ दिनों पहले बस्तर पुलिस ने 23 गाड़ी चोरी के मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया था. दंतेवाड़ा की जो गाड़िया थी उस मामले में दोनों कैदियों को न्यायालय में पेश करने ले जाया जा रहा था, इस दौरान दोनों आरोपियों ने भागने की कोशिश की, जिसमें एक आरोपी सफल भी हो गया. पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!