छतीसगढ़बलौदाबाजार

स्वामी आत्मानन्द स्कूल के होनहार छात्रों ने PAT की परीक्षा में गाड़े झंडे, अब कृषि वैज्ञानिक बनने का सपना होगा साकार, जिला शिक्षा अधिकारी ने किया सम्मानित

बलौदाबाजार न्यूज़ धमाका – स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय लाहोद के दो विद्यार्थियों, दीपक कुमार पटेल और यशवंत साहू ने PAT परीक्षा में सफलता प्राप्त कर शासकीय सीट हासिल की है। अब उनका कृषि वैज्ञानिक बनने का सपना साकार होने जा रहा है, और दोनों छात्र कृषि महाविद्यालय, भाटापारा में प्रवेश लेने जा रहे हैं। विद्यार्थियों के चयन से विद्यालय परिवार ने खुशी व्यक्त की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

जिला शिक्षा अधिकारी बलौदाबाजार, हिमांशु भारतीय ने आज दीपक कुमार पटेल और यशवंत साहू का सम्मान किया और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने विद्यार्थियों से बात करते हुए कृषि क्षेत्र में भविष्य की संभावनाओं के बारे में चर्चा की। उन्होंने कहा कि कृषि के क्षेत्र में कई अवसर हैं, जैसे कृषि वैज्ञानिक, कृषि इंजीनियर, कृषि विकास अधिकारी, भूनिर्माण प्रबंधक, फसल परीक्षण अधिकारी, कृषि अधिकारी, फूड सुपरवाइजर, खोजकर्ता, कृषि फसल अधिकारी, मृदा अभियंता, प्रयोगशाला तकनीशियन, आदि।

इस अवसर पर जिला शिक्षा ने विद्यालय के प्राचार्य कौशिक मुनि त्रिपाठी के प्रयासों की सराहना की और कृषि शिक्षकों दीनानाथ पैकरा, यशवंत श्रीवास, और ऋतु भारती की तारीफ की और भविष्य में अच्छे कार्य के लिए प्रोत्साहित किया।

प्राचार्य त्रिपाठी ने की आर्थिक मदद

आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य कौशिक मुनि त्रिपाठी ने विद्यार्थियों के एडमिशन में आ रही आर्थिक दिक्कत को दूर करने के लिए तत्काल प्रोत्साहन राशि प्रदान की। उन्होंने बताया कि विद्यालय में “डोर” नामक एक प्रोजेक्ट संचालित है, जिसके तहत विद्यार्थियों को नीट, PAT, JEE Mains, PET जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की जानकारी और तैयारी करवाई जाती है। विद्यालय में करीब 826 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं और उन्हें इस प्रोजेक्ट का फायदा मिल रहा है।

प्राचार्य त्रिपाठी ने कहा कि विद्यालय के कृषि शिक्षक विद्यार्थियों के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं और कृषि संकाय के विद्यार्थियों को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार कर रहे हैं। उन्होंने इन प्रयासों का श्रेय जिला शिक्षा अधिकारी को दिया, जिनके मार्गदर्शन में इस प्रकार की कक्षाओं का संचालन संभव हो पा रहा है।

कृषि शिक्षक शेखर श्रीवास ने कहा कि विद्यार्थियों के सम्पूर्ण विकास के लिए विद्यालय परिवार समर्पित भाव से अपना योगदान दे रहा है और “डोर” प्रोजेक्ट एक ऐसा माध्यम है जिससे विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षा के लिए अपने आप को तैयार कर सकते हैं। ज्ञात हो कि विद्यालय ने कुछ महीने पहले ही “डोर” नाम की एक मैगजीन लॉन्च की थी, जिसमें विद्यालय की गतिविधियों को शामिल किया गया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!