छतीसगढ़जगदलपुर

प्रेमी ने प्रेमिका को शादी से किया इनकार, बोला- तुम्हे जीने का कोई हक नहीं है, सदमे में आके प्रेमिका ने दे दी जान

जगदलपुर न्यूज़ धमाका – युवती को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने वाले आरोपित प्रेमी युवक को बोधघाट पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपित दीपक कुमार बाघ निवासी मेटगुडा जवाहर नगर वार्ड को रिमांड पर जेल भेजा गया है।

मेटगुडा की रहने वाली युवती गुंजन मंडल का इसी गांव के दीपक कुमार बाघ से प्रेम संबंध था। दिसंबर में दोनों का विवाह होना भी तय था। इस बीच दोनों आपस में मुलाकात भी करते रहे। अचानक आरोपित ने युवती से शादी करने से इन्कार कर दिया।

युवती अपने परिवार वालों के साथ आरोपित से बात करने के लिए गई तब आरोपित ने घर वालों के सामने ही गाली-गलौज की। इतना ही नहीं आरोपित ने युवती से कहा, तुझे जीने का कोई हक नहीं है, तुझे मर जाना अच्छा है, कहकर प्रताड़ित किया। इस घटना से व्यथित होकर गुंजन मंडल ने 11 जून को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की। जांच में आरोपित के प्रताड़ना व आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करना पाए जाने पर अपराध दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपित के ठिकाने पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!