छतीसगढ़बीजापुर

बीजापुर जिले में आधी रात हुई झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बाढ़ में फंसे विधायक जोखिम लेकर ट्रैक्टर से पार किया सड़क, NH-63 पर आवागमन ठप

 बीजापुर न्यूज़ धमाका – छत्‍तीगसढ़ में मानसून एक बार फिर रफ्तार पकड़ने लगा है। बीजापुर जिले में आधी रात हुई झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। जगदलपुर से भोपालपटनम नेशनल हाईवे 63 के जांगला के पास पानी भरने से मार्ग अवरूद्ध हो गया है। मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई है।

इधर, नेशनल हाईवे-63 पर जांगला में सड़क पर पानी भरने से विधायक विक्रम मंडावी भी फंस गये। कमर से ऊपर तक बहते हुए पानी में विधायक विक्रम मंडावी ने खुद ट्रैक्टर चलाकर सड़क पार किया। विधायक विक्रम मंडावी ने बताया कि जिला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुडियम के भाई के अंतिम संस्कार में शामिल होना है।

सड़क में काफी पानी होने से जोखिम लेना पड़ा। जिला पंचायत अध्यक्ष शंकर के भाई की मृत्यु मंगलवार को दोपहर बाद हुई। विधायक ने बताया कि कुटरू मार्ग में भी बाढ़ जैसे हालात है। इस मार्ग से होते हुए अंतिम संस्कार में पहुंचना है। कुटरू मार्ग पर बहुत ज्यादा पानी भरा होने से जोखिम लेकर सड़क पार करना पड़ रहा है।

वहीं नेशनल हाईवे-63 पर भारी बारिश से आवागमन ठप होने बसों के यात्रियों को परेशान का सामना करना पड़ रहा है। बारिश की वजह से चेरपाल नदी में जलस्‍तर बढ़ने से नैमेड से कुटरू व बीजापुर-गंगालूर मार्ग पर आवागमन ठप हो गया है। आधी रात को भारी बारिश होने से नदी-नाले उफान पर है। छोटे-बड़े वाहनों के अलावा बसों के पहिये भी थम गए हैं। खेती-किसानी करने वाले किसान ट्रैक्टर से मदद करने लगे है। भारी बारिश होने से किसानों का कार्य भी प्रभावित हुआ है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!