रायपुरछत्तीसगढ

प्रदेश में भूमिहीनों को तीन किश्तों में मिलेगी सम्मान निधि

रायपुर न्यूज़ धमाका /// छत्तीसगढ़ सरकार राज्य के भूमिहीन किसानों और श्रमिकों को 6 हजार रुपए सालाना देने जा रही है। राज्य सरकार इस योजना का औपचारिक ऐलान कल गणतंत्र दिवस पर करने जा रही है। योजना को लेकर सीएम भूपेश बघेल ने बताया कि सरकार घोषित रकम लाभान्वितों को तीन किश्तों में देने वाली है। पहली किश्त अक्षय तृतीया को दूसरी किश्त तीज पर और तीसरी किश्त दीपावली के अवसर पर श्रमिकों को राशि दी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने इस योजना को लेकर कहा कि – जिन श्रमिकों के पास 1 डिसमिल भी जमीन नहीं है ऐसे लोगों को चिन्हांकित किया गया है। वे ही इस योजना के लाभान्वित होंगे। सीएम ने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी ने भी कहा था कि ऐसे लोगों के लिए एक योजना बनानी चाहिए। सीएम ने बताया कि श्रमिकों की सूची बन गई है, बजट में हमने इस योजना के लिए 600 करोड़ का प्रावधान रखा है। मैंने राहुल गांधी से निवेदन किया है कि राशि वितरण के कार्यक्रम में वे सम्मिलित हों। सीएम बघेल ने कहा कि हिंदुस्तान में यह पहली ऐसी योजना है, जिसमे श्रमिकों के खाते में सीधे पैसे ट्रांसफर किए जाएंगे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!