बिलासपुरछत्तीसगढ

बिलासपुर : कांग्रेस भवन के लिए जमीन आबंटित, पुराने बस स्टैंड के पास होगा निर्माण

बिलासपुर न्यूज़ धमाका /// कुछ दिनों पहले दुर्ग में प्रदेश कांग्रेस कमेटी की विस्तारित बैठक हुई, जिसमें विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हो रही थी। तभी मुख्यमंत्री के भाषण के दौरान शहर अध्यक्ष विजय पांडेय ने बिलासपुर में कांग्रेस भवन की जमीन को लेकर हो रही देरी का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भवन की फाइल नगरीय प्रशासन मंत्री के पास है और विलंब होने के कारण बिलासपुर में भवन निर्माण का कार्य शुरू नही हो पा रहा है। जबकि छत्तीसगढ़ दूसरे जिलों में भवन निर्माण पूर्ण होने की स्थिति में है।

उनकी मांग को मुख्यमंत्री ने गंभीरता से लिया और कैबिनेट की बैठक में रखने के निर्देश दिए। कोरोना काल के पूर्व प्रदेश के सभी जिला मुख्यालय में नया कांग्रेस भवन बनाने का निर्णय लिया गया था। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इसे राजीव भवन का नाम दिया था। कोरोना के बीच कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी व राहुल गांधी ने वर्चुअल आधार शिला रखी थी। लेकिन, बिलासपुर में जमीन आबंटन के अभाव में काम ही शुरू नहीं हो सका था।

कांग्रेस नेताओं के साथ ही जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय केशरवानी के प्रयास से पुराना बस स्टैंड स्थित जमीन को नए कांग्रेस भवन बनाने के लिए तय किया गया। सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद भी मामला अटका हुआ था। आखिरकार, 22 नवंबर को हुई कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री सहित मंत्रिमंडल ने जमीन आबंटन के प्रस्ताव को हरी झंडी देते हुए मुहर लगा दी है। जमीन आबंटन के बाद अब शीघ्र ही भवन निर्माण कार्य शुरू होने की बात कही जा रही है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!