छतीसगढ़रायपुर

अंतिम संस्कार में शामिल होने गया था परिवार, चाेरों ने पार कर दिए जेवर और नकद

Basant Vihar Colony

रायपुर न्यूज़ धमाका –छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के बसंत विहार कॉलोनी के एक घर में चोरों ने धावा बोला दिया। घर का ताला तोड़कर वह रखे अलमारी में से सोने का मंगलसूत्र झुमका, टॉप्स, अंगूठी, पायल और करीब 75 हजार रूपए नगद ले उड़े। इसकी जानकारी होने पर पीड़ित परिवार ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच में जुट गई। मामला गुढ़ियारी थाना क्षेत्र का है। 

मिली जानकारी के अनुसार, बसंत विहार कॉलोनी निवासी मंजुलता पाटस्कर अपने परिवार के साथ मंगलवार को वह अपने रिश्तेदार के यहां अंतिम संस्कार कार्यक्रम में शामिल होने के लिए  गई हुई थी। अगले दिन बुधवार की सुबह उनके पड़ोसी ने फोन कर बताया कि, आपके घर का ताला टूटा हुआ है। इसके बाद मंजुलता अपने परिवार के साथ वहां से वापस घर आई। 

पुलिस कर रही अज्ञात चोरों की तलाशी 

घर पहुंचकर देख तो वहां ताला टूटा हुआ था। जब घर के अन्दर जा के देखे तो घर का सारा सामान इधर उधर बिखरा हुआ था। कमरे के अंदर अलमारी खुली हुई थी और उसमें रखे सोने का मंगलसूत्र झुमका, टॉप्स, अंगूठी, पायल करीब 75 हजार रूपए नगद गायब थे। इसके बाद पीड़िता ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई। पुलिस नेे केस दर्ज कर अज्ञात चोरों की तालश में जुट गई। 

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!