छतीसगढ़बिलासपुर

कम पर जाने निकले युवक की दूसरे युवक ने चाकू से गोदकर कर दी हत्या

Bilaspur Crime News: न्यायधानी में दिन दहाड़े मार डाला, पुराने विवाद में आरोपी ने दिया घटना को अंजाम, मचा हडकंप

बिलासपुर न्यूज़ धमाका – शहर में बढ़ती चाकूबाजी की घटना ने एक युवक की जान ले ली। विवाद और हाथापाई के बाद एक युवक ने दूसरे युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिया। जिससे युवक की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई। मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का है ।

सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के तिफरा बछेरा पारा निवासी आकाश सूर्या प्राइवेट नौकरी करता है। आज भी वह सुबह 9 बजे नौकरी में जाने के लिए घर से निकला तभी इसी क्षेत्र में रहने वाले शुभम साहू ने उसे मोहल्ले में ही रोक लिया। दोनों के बीच पुराना विवाद चला आ रहा है। शुभम ने आकाश सूर्या के साथ गाली–गलौज करना शुरू कर दिया। आकाश के मना करने पर शुभम हाथापाई पर उतारू हो गया। दोनों के बीच मारपीट होने लगी। इसी बीच शुभम ने अपने पास रखा चाकू निकाल कर आकाश पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। एकाएक चाकू से हुए हमले से आकाश को संभलने का मौका नहीं मिला और वह खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गया।

घटना की जानकारी मोहल्ले वालों से मिलने पर आकाश के परिजन मौके पर पहुंचे और बाइक में लेकर आकाश को सिम्स पहुंचे जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के उपरांत आकाश को मृत घोषित कर दिया।

दोनों के बीच मारपीट होता देख लोगो ने सिरगिट्टी पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलने पर जब तक पुलिस पहुंची तब तक आकाश को उसके घर वाले अस्पताल ले गए थे। मोहल्ले वालों से जानकारी लेकर पुलिस ने हमलावर शुभम को गिरफ्तार कर लिया।

मिली जानकारी के अनुसार शुभम ने पहले भी आकाश के साथ मारपीट करते हुए चाकू से हमला किया था। पर सख्त कार्रवाई नहीं होने की वजह से आरोपी शुभम के हौसले बुलंद थे। परिजनों के अनुसार अगर पुलिस पहले ही शुभम के खिलाफ सख्त कार्यवाही करती तो उनके घर का बेटा जिंदा होता।

बता दे कि नयायधानी में लगातार चाकूबाजी की वारदात थमने का नाम नहीं ले रही है। परसों भी प्रेम प्रसंग के विवाद में एक नाबालिक ने दूसरे नाबालिक के ऊपर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। हालांकि इस मामले में भी पुलिस ने हमलावर नाबालिक को गिरफ्तार कर लिया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!