छतीसगढ़बालोद

नशे में धुत वाहन चालक गाड़ी रास्ते में रोककर सो गया, बच्चों के रोने की आवाज सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने चालक की जमकर की पिटाई

balod

 बालोद न्यूज़ धमाका – छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में स्कूल के वाहन चालक की लापरवाही सामने आई है। शराब के नशे में धुत चालक रास्ते में वाहन रोककर सो गया था। जिसके बाद बच्चों के रोने की आवाज सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने चालक की जमकर पिटाई कर दी। मामले का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने ड्राइवर के खिलाफ कार्रवाई की। 

दरअसल यह पूरा मामला होरिजन एकेडमी स्कूल का है। जहां के बच्चों को ड्राइवर घर छोड़ने जा रहा था। लेकिन नशे में धुत होने के कारण उसने स्कूल वाहन को झलमला के पास रोक दी और गाड़ी बंद करके सो गया। जिसके बाद गाड़ी में मौजूद बच्चे रोने बिलखने लगे। बच्चों की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बच्चों को बाहर निकाला।

नशे में धुत चालक गाड़ी बंद कर सो गया 

ड्राइवर बच्चों को स्कूल से घर छोड़ने जा रहा था। लेकिन रास्ते में ही नशे में होने के कारण गाड़ी बंद करके सो गया था। नशे में धुत वाहन चालक की ग्रामीणों ने जमकर धुनाई की। वहीं पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया है। मामले की सूचना पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस ने ड्राइवर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर बच्चों को परिजनों को सौंपा।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!