छतीसगढ़धमतरी

धमतरी जिले में तेंदुए का आतंक जारी , तेंदुए ने गांव में घुसकर 100 मुर्गियां, एक बकरी और कुत्ते को मार डाला

Leopard killed chickens, goat and dog

धमतरी न्यूज़ धमाका – छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में तेंदुए का आतंक जारी है। तेंदुए ने घटुला गांव में एक किसान के घर घुसकर लगभग 100 मुर्गियों को मार डाला। वहीं पाइक भांठा में एक बकरी और कुत्ते की भी जान ले ली। वन विभाग ने इलाके में अलर्ट जारी कर दिया है। यह पूरा मामला बिरगुड़ी वन परिक्षेत्र का है। 

शहर से 5 किलोमीटर दूर पहाड़ी में दिखे 5 तेंदुए

वहीं बुधवार को कांकेर जिले में पहाड़ी पर 5 तेंदुओं को देखा गया। शहर से महज 5 किलोमीटर की दूरी में 5 तेंदुओं के देखे जाने से लोगो में दहशत का माहौल है। फोटो सोशल मीडिया वायरल हो रही है। डीएफओ आलोक बाजपेयी ने इसकी पुष्टि की है लेकिन तस्वीर को कुछ समय पुराना बताया है। 

वन विभाग अलर्ट 

दरअसल शहर से सटे डुमाली गांव की पहाड़ी पर 5 तेंदुए के समूह नजर आए। जिसके बाद वन विभाग ने हाई अलर्ट जारी कर दिया है। ग्रामीणों को शाम ढलने के बाद घर से नहीं निकलने की चेतावनी दी गई है। रात में घरों के बाहर की लाइट चालू रखने की भी सलाह दी गई है। रात होते ही पहाड़ी से नीचे उतर रहे तेंदुए। 16 सितंबर की शाम को 5 तेंदुए देखे गए थे।

ग्रामीणों को अलर्ट रहने की चेतावनी 

ग्रामीणों ने तेंदुओं को देखने के बाद इसकी सूचना वन विभाग को दी। साथ ही आसपास के लोगों को भी अलर्ट रहने के लिए कहा गया है। जंगली जानवर कई बार ग्रामीणों पर अटैक कर चुके हैं। इससे लोगों में दहशत का माहौल है। वन अमले की टीम निगरानी कर रही है। 

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!