छतीसगढ़रायपुर

वोटिंग से पहले चली गोली, मचा हड़कंप…

रायपुर न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में रविवार की रात गोली चल गई। बताया जा रहा है कि गोलबाजार हलवाई लाइन स्थित दरगाह हजरत सैय्यद कुतुब शाह वाली में उर्स के दौरान गोली चली। वोटिंग से एक दिन पहले फायरिंग की घटना से राजधानी में सनसनी फैल गई है।

जानकारी के मुताबिक घटना गोलबाजार थाना क्षेत्र की है। रविवार रात 11 से 12 बजे के बीच हलवाई लाइन स्थित दरगाह में उर्स के दौरान लोगों की भीड़ मौजूद थी। बताया जा रहा है कि उर्स चादर निकालने के दौरान कुछ युवकों के बीच विवाद हुआ और फिर किसी ने गोली चला दी। ग़नीमत ये रही की गोली किसी को नहीं लगी। इस घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। बताया ये भी जा रहा है कि दरगाह हजरत सैय्यद कुतुब शाह वाली में उर्स को देखते हुए पुलिस बल भी तैनात किया गया है। पुलिसकर्मियों की मौजूदगी के बाद भी यह घटना हुई।

गोलबाजार, मौदहापारा थाने की पुलिस दौड़ते भागते मौके पर पहुंची। इधर, आचार संहिता के दौरान गोली चलने की घटना के बाद एसएसपी, शहर एएसपी भी मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि मामले में दो संदेहियों को पकड़ा गया है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। घटना स्थल के पास लगे सीसीटीवी से पुलिस को कुछ फुटेज मिले है। इसके आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

रविवार को ही पुलिस ने निकला था फ्लैग मार्च

नगरीय निकाय चुनाव को देखते हुए 9 फरवरी को रायपुर पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला था। फ्लैग मार्च के दौरान रायपुर पुलिस के सारे बड़े अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!