छतीसगढ़बिलासपुर

नाले को पाटकर बिल्डरों ने जमीन पर किया था कब्जा, खबर लगने के बाद चला बुल्डोजर…

तखतपुर न्यूज़ धमाका -. बिलासपुर जिले के तखतपुर ब्लॉक में नाले को पाटकर किये गए अवैध निर्माणों पर प्रशासन ने बुल्डोजर कार्रवाई की है. नाले को पाटने से स्थानीय लोगों को हो रही समस्याओं को लेकर लल्लूराम डॉट कॉम ने प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी. जिसके बाद नाले की जमीन पर हुए दो अलग-अलग अवैध निर्माणों पर प्रशासन ने एक्शन लिया है

विनायक प्लाजा पर चला बुल्डोजर

पहले मामले में उसलापुर के सकरी मुख्य मार्ग में गोखने नाले को पाटकर विनायक प्लाजा का बाउंड्री वॉल बनाया था. इसके चलते नाले से निकासी बंद हो गई और स्थानीय लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है.

स्थानीय निवासियों के शिकायत के बाद इस मामले की जांच में पाया गया कि बिल्डर ने 22 डिसमिल नाले की जमीन (शासकीय जमीन) कब्जा कर उसपर विनायक प्लाजा का बाउंड्री वॉल बनाया था. जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद भी लंबे समय तक प्रशासन की चुप्पी को लेकर लल्लूराम डॉट कॉम ने खबर प्रकाशित किया जिसके बाद कलेक्टर अवनीश शरण ने मामले में संज्ञान लिया और बिल्डर को कारण बताओ नोटिस जारी किया था. बिल्डर से संतोषजनक जवाब नहीं मिलने के बाद कलेक्टर के निर्देश पर निगम के अतिक्रमण दस्ते ने बुल्डोजर कार्रवाई की है.

दूसरा मामला तखतपुर ब्लॉक के नागोई गांव का है, जहां रसूखदार ने नाले को पाट कर लगभग 1 एकड़ जमीन पर कब्जा कर अवैध निर्माण किया था. प्रशासन ने इस पर भी बुल्डोजर कार्रवाई करते हुए बाउंड्रीबॉल सहित बिल्डिंग को जमीदोज कर दिया है. इस दौरान मौके पर तहसीलदार सोनू अग्रवाल और आर आई पटवारी की टीम भी मौजूद रही.

बता दें, मामले में नायब तहसीलदार ने लता अग्रवाल के नाम पर 10 हजार अर्थदंड सहित बेदखली का आदेश दिया था. वहीं इस मामले को लेकर पूर्व में नागोई पटवारी सुरेश मिश्रा को निलंबित किया गया था.

मालूम हो कि सुप्रीम कोर्ट ने साफ तौर पर तीखे तल्ख में कहा था कि नदी, नाले, तालाब और कुआं को नहीं पाटे जाएंगे. लेकिन रसूखदारों ने यहां खुलेआम इन आदेशों की धज्जियां उड़ाई. दोनों ही मामलों में नाले से लगे हुए गांव में बारिश का पानी और निस्तारी का पानी गोखने नाले से बाहर निकलता है. लेकिन इसकी जमीन को पाटने से निकासी जाम हो गई और ग्रामीणों के घरों और खेतो में पानी भरने लगा. इससे ग्रामीणों के फसल में भी भारी नुकसान हो रहा था. इसे लेकर स्थानीय लोगों ने शुरूआत से ही शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद प्रशासन ने अब बुल्डोजर कार्रवाई की है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!