छतीसगढ़बिलासपुर

बस का इंतजार कर रही महिला से सामूहिक दुष्कर्म, आरोपियों ने कार में लिफ्ट देने के बहाने बनाया हवस का शिकार

बिलासपुर न्यूज़ धमाका – लिफ्ट देने के बहाने तीन परिचित युवकों ने 30 वर्षीय महिला से गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। कल हुई घटना की शिकायत आज पीड़िता ने थाने पहुंचकर की। जिस पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

इसी दौरान महिला के परिचित का प्रमोद सिंह चंदेल अपनी कार से वहां आया। उसने महिला को छोड़ देने की बात कही। परिचित होने के कारण महिला उनकी कार में बैठ गई। कार में शिक्षक प्रमोद चंदेल और गांव का ही यजवेंद्र चंदेल भी थे। तीनों महिला को लेकर रिस्दा धान मंडी के पास ले गए। वहां पर तीनों ने बारी-बारी से महिला से दुष्कर्म किया।

इसके बाद उसे लालखदान के पास छोड़कर भाग निकले। रात होने के कारण महिला डरी हुई थी। बाद में उसने घटना की जानकारी स्वजन को दी। इसके बाद स्वजन के साथ थाने पहुंचकर घटना की शिकायत की है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। टीआइ अवनीश पासवान ने बताया कि तीनों आरोपित को हिरासत में ले लिया गया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!